Ind vs Aus Test Match: स्पिनरों से खौफ में ऑस्ट्रेलिया, खुरदुरी पिच पर ‘अश्विन’ करा रहे प्रैक्टिस

Ind vs Aus Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी (Border Gavaskar Trophy) शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं। 9 फरवरी से चार टेस्ट मैचों की सीरीज का नागपुर (Nagpur) में शंखनाद हो जाएगा। इस समय ऑस्ट्रेलिया (Australia Practice In Aloor) की टीम बेंगलुरु के अलुर में प्रैक्टिस कर रही है। जिसके कुछ फोटो सामने आए हैं।

खुरदुरी पिच पर कंगारूओं की तैयारी

बता दे कि, ऑस्ट्रेलिया ने प्रैक्टिस के लिए अलुर में खुरदुरी पिच बनवाई है। जिस पर भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन (R. Ashwin) की तरह दिखने और खेलने वाले महेश पीठिया (Mahesh Pithiya) कंगारूओं को प्रैक्टिस करा रहे हैं। बता दे कि, महेश पीठिया का बॉलिंग एक्शन अश्विन की तरह है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह तैयारी कर रही है। पहले दौरे पर हुई गलतियों को बिल्कुल दोहराने के मूड में नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने लगातार दो शतक जमाकर अपने फॉर्म को साबित किया। लेकिन, भारतीय पिच पर उन्हें महेश पिठिया (Mahesh Pithiya) के सामने संघर्ष करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक,महेश ने स्मिथ को ट्रेनिंग के दौरान कई बार आउट किया। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं।

भारतीय स्पिनरों से पार पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अलुर में स्पेशल पिच बनवाई है। इसे कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने तैयार किया है। पिच में टर्न है और यह थोड़ी खुरदुरी भी है। ऐसी पिच भारत में अक्सर तीसरे या चौथे दिन तक हो जाती है। ऑस्ट्रेलिया को लगता है कि नागपुर टेस्ट में उसे इसी तरह की पिच मिलेगी।जिसके लिए वह पसीना बहा रही है।

स्पिनरों के खिलाफ खराब रिकॉर्ड

अब आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों से क्यों घबराते हैं। भारतीय स्पिनरों के खिलाफ भारत में कंगारूओं का रिकॉर्ड कोई खास नहीं है। बीते दौरों पर भारतीय स्पिनर (Indian Spiner) कंगारूओं के लिए बड़ी चुनौती बने है। इस समय भारतीय टीम में रवीन्द्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) और आर अश्विन (R. Ashwin) दो बेहतरीन स्पिनर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों का ही रिकॉर्ड बेहद शानदार है।

भारतीय स्पिनर ऑस्टेलिया के खिलाफ प्रदर्शन

हरभजन सिंह 14 मैच 86 विकेट

अनिल कुंबले 10 मैच 62 विकेट

रवीन्द्र जड़ेजा 8 मैच 49 विकेट

आर अश्विन 8 मैच 50 विकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *