Bihar Tourist places: टूरिस्टों से गुलजार है कैमूर…बिहार की ये जगहें घूमने के लिए है मशहूर

कैमूर: वैसे तो बिहार में कई पर्यटन स्थल है जहां दूर-दूर से टूरिस्ट घूमने के लिए आते है लेकिन बात करें बिहार का कैमूर जिले की तो कैमूर अब पर्यटन का हब माने जाने लगा है। इसकी वजह कैमूर की पहाड़ियों में बसे कई पर्यटन स्थल हैं, जहां आए दिन पर्यटक आते रहते हैं। आए दिन कैमूर में टूरिस्टों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पर्वत और कैमूर वन्यजीव अभ्यारण यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। इसके अलावा, रामगढ़ गाँव, दुरौली, चैनपुर, भगवानपुर, भभुआ, बिद्यानाथ और मुंडेश्वरी स्टोन मंदिर आदि भी यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है।

कैमूरभारतप्रांत केबिहारराज्य का एक जिला है। यहां का प्राशासनिक मुख्यालयभभुआहै।चट्टानों पर हुई चित्रकारी कैमूर की एक बड़ी खोज है। इन चित्रों का सम्बन्ध मैसोलिथिक काल से है। माना जाता है कि यह चित्रकारी 5000 ई.पू. से 2500 ई.पू. के समय की है। इनमें से कई चित्र जानवरों के बने हुए हैं।

कैमूर जिला में है मां मुंडेश्वरी का अद्भुत मंदिर

कैमूर जिला में मां मुंडेश्वरी का अदभुत मंदिर हैं जिसके चलते यहां काफी पर्यटक आते जाते रहते हैं मां मुंडेश्वरी का मंदिर विश्व का सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक हैं। यहां से 500m दूरी पर एक गाव है रामगढ़ नाम का जो कि काफी ऐतिहासिक है। यहां का इतिहास और झरने काफी मनमोहक लगते हैं। उन पर्यटक स्थलों में एक मेउड़ा डैम भी है। मेउड़ा डैम की खुबसूरती तो पर्यटकों को लुभाती है।

नालंदा विश्वविद्यालय

बिहार में ऐसे कई पर्यटक स्थल है जो ऐतिहासिक है और यहां घूमने के लिए सैलानियों का सैलाब उमड़ता है। आपने नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में तो सुना ही होगा जो कि बिहार में ही स्थित है। भारत के कॉलेज और विश्वविद्यालय आज भले ही विश्व के टॉप शैक्षणिक संस्थापनों में शामिल न हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब यह देश विश्व में शिक्षा का प्रमुख केंद्र था। भारत में ही दुनिया का पहला आवासीय विश्वविद्यालय खुला था। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 450ई. में हुई थी।

पावापुरी स्थित जल मंदिर

नालंदा में ही पावापुरी स्थित जल मंदिर राजगीर और बोधगया के पास पावापुरी भारत के बिहार के नालंदा में स्थित एक शहर है। यह जैन धर्म के मतावलंबियो के लिये एक अत्यंत पवित्र शहर है। माना जाता है कि भगवान महावीर को यहीं मोक्ष की प्राप्ति हुई थी. यहां के जल मंदिर की शोभा देखते ही बनती है।

राजगीर

नालंदा जिले में ही राजगीर भी पर्यटन स्थल में से एक है। राजगीर पर्यटन स्थल बौद्ध धर्म, जैन धर्म और शांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता हैं। शहर अपनी खूबसूरत वादियों और आकर्षण की वजह से पर्यटकों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं। राजगीर के प्रमुख आकर्षण में खूबसूरत पहाड़ी, राजगीर के घने जंगल, रहस्यमयी गुफाएं आदि शामिल हैं।

टाइगर वाल्मीकि रिजर्व

बिहार में और भी कई ऐसे ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है जहां घूमने के लिए विदेशों से भी लोग आते रहते हैं। बिहार के बेतिया जिले का टाइगर वाल्मीकि रिजर्व कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट है। जंगल और खूबसूरत वादियों के बीच आप रोमांच का मजा ले सकते हैं।

गया, गौतम बुद्ध

गया, गौतम बुद्ध और भगवान विष्णु का घर, भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक अतीत से जुड़े कुछ सबसे उल्लेखनीय स्थलों का स्थान है। यह देश के सबसे पुराने शहरों में से एक है, जो पूजनीय फल्गु नदी के तट पर स्थित है।

शेरशाह सूरी का मकबरा

इसके साथ ही बिहार के सासाराम में शेरशाह सूरी का मकबरा भारत के सबसे प्रभावशाली मकबरों में से एक माना जाता है। शेरशाह सूरी के मकबरा को भारत के ताजमहल के रूप में जाना जाता है। यह दिवंगत सम्राट शेरशाह सूरी को समर्पित एक विशाल मकबरा है।

मां तुतला भवानी

बिहार के रोहतास के तिलौथू प्रखण्ड में मां तुतला भवानी की प्राचीन मंदिर स्थित है। तुतला भवानी धाम का मंदिर रोहतास जिला मुख्यालय से 38 किमी की दूरी तिलौथू प्रखंड में कैमूर की मनोरम पहाड़ियों में है। तुतला भवानी मंदिर पहाड़ी की घाटी में स्थित है। मंदिर के सटे पहाड़ी में कछुअर नदी बहती है। तुतला भवानी मंदिर के आसपास की प्राकृतिक छटा मनोरम है. यहां पहाड़ों से नदियां और झरने बहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *