UP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, कई घायल, चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त

UP:यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से जुड़ी बड़ी ख़बर आई है। हरदोई जिले में सपा अध्यक्ष के काफिले के साथ हादसा हो गया। जिसमें काफिले की चार गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं, साथ ही कई लोगों के घायल होने की ख़बर भी है। हालांकि, अखिलेश यादव की गाड़ी सुरक्षित है।

हरदोई में हुआ हादसा

बता दे कि,अखिलेश यादव यहां हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस बीच मल्लावा बिलग्राम रोड के खेमीपुर गांव के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गए। इसमें चार से ज्यादा गाड़ी क्षतिग्रस्त दिख रही हैं। गाड़ियों के आस पास लोग जमा हैं। साथ ही घटनास्थल पर एंबुलेंस भी दिखाई दे रही है।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि, काफिले के रास्ते में अचानक कुछ आ गया। जिसकी वजह से एक गाड़ी ने ब्रेक लगाया और दूसरी गाड़ी उस वजह से एक दूसरे से टकरा गईं। हालांकि, अखिलेश की गाड़ी को इस हादसे में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उनके पीछे की गाड़ियां आपस में टकराई थीं। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

यूपी के सीएम अखिलेश यादव का एक दिवसीय हरदोई दौरा पहले से तय था। वह दोपहर 11 बजे करीब लखनऊ से हरदोई के लिए निकले थे। शाम 4.30 बजे तक उनको लखनऊ वापस पहुंचना था। हरदोई जाते वक्त यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *