यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा की 5 में से 4 सीटों पर जीत, सपा का नहीं खुला खाता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के परिणाम आज घोषित हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 5 में 4 सीटों पर जीत हासिल की है। कानपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने भी विजय प्राप्त की है। जबकि समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका।जिन विधानसभा सीटों के नतीजे आए हैं उनमें से तीन स्नातक और दो सीटें शिक्षकों की हैं।

इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

उत्तर-प्रदेश की 5 विधान परिषद सीट इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक, गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक,और कानपुर खंड शिक्षक सीट के लिए चुनाव हुए थे।इन सीटों पर कुल 44 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे।

इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक-बाबूलाल तिवारी, उम्मीदवार-भाजपा

कानपुर खंड शिक्षक-राज बहादुर सिंह चंदेल, उम्मीदवार-निर्दलीय

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक-जयपाल सिंह, उम्मीदवार-भाजपा

कानपुर खंड स्नातक-अरुण पाठक, उम्मीदवार-भाजपा

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक- देंवेंद्र प्रताप, उम्मीदवार-भाजपा

बीजेपी में जश्न का माहौल

यूपी विधान परिषद की 5 सीटों के लिए 30 जनवरी को वोटिंग हुई थी। जिसके रिजल्ट शुक्रवार की सुबह घोषित हुए। नतीजों का ऐलान होते ही लखनऊ स्थित भाजपा के कार्यालय के पार्टी ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और नाच गाकर जीत का जमकर जश्न मनाया।

सीएम योगी ने दी जीत की बधाई

उत्तर-प्रदेश की 5 में 4 एमलसी सीट पर जीत दर्ज करने पर भाजपा में खुशी और जश्न का माहौल है। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, यूपी विधान परिषद के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! राज्य विधान मण्डल के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में भाजपाप्रत्याशियों को मिली यह जीत पीएम मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के प्रति अथाह जन विश्वास की प्रतीक है। वहीं योगी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा की जीत पर कहा कि यह हमारे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जो सरकार चल रही है. उसके प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *