कुलगाम: सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की और दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया।
पुलिस ने दी यह जानकारी
आधिकारिक सूत्रों ने बताया- मिरहमा गांव में एक तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके दौरान छह मैगजीन, चार ग्रेनेड, पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में छह आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है