Michael Jackson: ‘किंग ऑफ पॉप’ पर बन रही बायोपिक, भतीजे जाफर खोलेंगे माइकल जैक्सन की जिंदगी के राज

नई दिल्ली: दुनियाभर में अपने डांस,गाने और स्टाइल के लिए मश्हूर रहे किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया था। उनकी मौत 2009 में हुई थी जिसे अब करीब 14 साल हो चुके है। माइकल जैक्सन के ऊपर बायोपिक बनाने की तैयारी चल रही है। जिसमें उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े पहलुओं को दिखाया जाएगा। जीके स्टूडियो ने फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। जिसमें उनके भतीजे जाफर जैक्सन लीड रोल प्ले करेंगे।

दशकों तक किया इंटरटेन

माइकल जैक्सन ने अपने गानों और डांस स्टाईल से दुनिया को उनका दीवाना बना दिया। उन्होंने कई दशकों तक लाइव ऑडियंस को जमकर इंटरटेन किया। उनकी अचानक हुई मौत ने दुनिया को दहला दिया था। दुनिया के कई देशों में उनके लाखों चाहने वाले हैं। माइकल जैक्सन की बायोपिक आने के बाद फैंस माइकल जैक्सन के भतीजे के रूप में अपने स्टार किंग ऑफ पॉप की जबरदस्त परफार्मेंस का अनुभव कर पाएंगे।

बायोपिक में खुलेंगे जैक्सन के राज

माइकल जैक्सन अपने गानों और मूनवॉक जैसे डांस स्टेप्स के लिए जितने फेमस हुए, उतने ही वो कंट्रोवर्सी में भी रहे। उनकी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे राज रहे, जो उनकी मौत के 14 साल के बाद भी अब तक नही खुले हैं। बताया जा रहा है कि जैक्सन की बायोपिक माइकल- द मोशन पिक्चर में उनकी जिंदगी से जुड़े राज को भी खोला जाएगा। जिसका दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस को काफी उत्सुकता से इंतजार है।

जाफर निभाएंगे माइकल जैक्सन का रोल

किंग ऑफ पॉप पर बन रही बायोपिक में उनके भतीजे जाफर जैक्सन पर्दे पर उनकी भूमिका में नजर आएंगे। जाफर ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा मैं अपने अंकल माइकल की कहानी को जीवंत करने के लिए विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। दुनिया भर के सभी प्रशंसकों के लिए, मैं आपसे जल्द ही मिलूंगा। इस ट्वीट के साथ जाफर ने एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वो माइकल जैक्सन की तरह डांस पोज करते हुए नजर आ रहे है। बता दें जाफर जैक्सन, माइकल जैक्सन के बड़े भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे हैं। वो अपने पिता जर्मेन की तरह ही एक सिंगर और प्रोड्यूसर हैं।

Im humbled and honored to bring my Uncle Michaels story to life. To all the fans all over the world, Ill see you soon.

Photo by Jourdynn Jackson pic.twitter.com/Xow9Mkakup
Jaafar Jackson (@JaafarJackson) January 30, 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *