भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद दिल्ली लौटे राहुल गांधी, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद दिल्ली वापस लौट गए हैं। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर से राजधानी वापसी में उन्हें थोड़ी देर हो गई। जिसके कारण राहुल गांधी संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के दौरान उपस्थित नहीं हो सके। बुधवार को बजट पेश होने के दौरान संसद में राहुल गांधी के मौजूद रहने की उम्मीद है।

समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

कश्मीर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को हुआ। जिसके एक दिन बाद यानि आज राहुल गांधी पार्टी के तमाम नेताओं के साथ दिल्ली पहुंचे। जहां उनके आवास पर उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा समर्थक की बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी का बहुत ही गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया।

लगभग 5 महीने चली भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इस दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में लगभग 5 महीने चली पैदल यात्रा में देश के 12 राज्यों के 75 जिलों को कवर किया। यात्रा ने इस दौरान 4 हजार किमी से ज्यादा की दूरी तय की। 146 दिनों तक चली भारत जोड़ो यात्रा का समापन महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी को हुआ।

बता दें आज कश्मीर से दिल्ली रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने प्रसिद्ध खीर भवानी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने हजरत बल दरगाह भी गए और प्रार्थना की। भारत जोड़ो यात्रा का समापन करते हुए राहुल गांधी ने कहा, हमारे परिवार की कश्मीरियत ने संगम से गंगा-जमुनी तहजीब फैलाई।मेरा परिवार कश्मीर से गंगा की तरफ गया था। इलाहाबाद में संगम के किनारे हमारा घर है। मैं जब यहां आ रहा था तो लग रहा था कि मैं अपने घर आ रहा हूं। उन्होंने कहा कि,हमारे परिवार के लोगों ने कश्मीरियत को गंगा में मिलाया था। उत्तर-प्रदेशमें उस भावना का प्रसार किया जिसे गंगा-जमुनी तहजीब कहा जाता है। इसदौरान राहुल गांधी ने कहा कि उनकी यह सोच उन्हें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने सिखाई थी। जहां हिंदू धर्म, इस्लाम और बौद्ध धर्म में सबकी विचारधारा बसती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *