Prithvi Shaw: फ्लॉप ओपनर्स के बीच शॉ का सब्र, मजबूरी या मजबूती

Prithvi Shaw: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज (India vs New Zealand T20 Series 2023) के शुरूआती दो मैच हो चुके हैं। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर है। वनडे की तुलना में कीवी टीम खेल के इस छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम को टक्कर देने में कामयाब हुई है। लखनऊ (Lucknow) टी-20 में भले ही भारत ने जीत हासिल की हो लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा है।

पृथ्वी कब तक करेंगे इंतजार?

इस सीरीज के बीच अब एक सवाल हर किसी के मन में खड़ा हो रहा है वो है अंतिम एकादश में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को लेकर। बता दे कि भारत के दोनों ओपनर टी-20 मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं। दोनों ओपनर ईशान किशन (Ishan Kishan) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भले ही वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन किया हो लेकिन खेल के इस छोटे प्रारूप में वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

अब ऐसे में हर कोई पृथ्वी शॉ को सीरीज के आखिरी अहमदाबाद (Ahmedabad) टी-20 में खेलते हुए देखना चाहता है। क्योंकि अगर ईशान और गिल की टी-20 में पिछली पारियों पर नजर डाले तो प्रदर्शन निराशजनक ही मिलेगा। हालांकि, गिल ने भारत की ओर से अभी 5 टी-20 मैच खेले हैं और उनके नाम पर केवल 76 रन दर्ज हैं। वनडे और टेस्ट मैचों में वह टीम के लिए कारगर साबित हुए हैं। यहां इस बात पर भी नजर डालनी चाहिए कि शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वनडे के शुरूआती मैचों में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन बाद में वह धीरे-धीरे लय में आ गए थे।

ओपनर्स का फ्लॉप शॉ जारी

जानकारी के लिए बता दे कि गिल ने अपनी पांच पारियों में 7, 5, 46, 7 और 11 रन बनाए हैं। इससे पहले भी गिल के स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं क्योंकि गिल के नाम छोटे प्रारूप में कोई ऐसी धमाकेदार पारी नहीं है जिससे वह अपनी पहचान बड़े हिटर के रूप में करा सके।

दूसरी ओर, गिल के साथी ईशान किशन (Ishan Kishan) भारत की ओर से लगातार टी-20 में ओपनिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं। ईशान भी इस छोटे फॉर्मेट में टीम की उम्मीदों के साथ न्याय नहीं कर सके हैं। वह टी-20 फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। अब तक किशन भारत के लिए 26 मैच खेल चुके हैं और 652 रन उनके नाम पर दर्ज हैं। लेकिन बीती कुछ पारियों में उनका बल्ला मौन धारण किए हुए हैं और पिछली पारियों में केवल 2, 1, 4 और 19 रन बनाए हैं।

ऐसे में अगर अब पृथ्वी शॉ के सब्र की बात करे तो हर कोई उन्हें आखिरी मैच में अंतिम ग्यारह में देखना चाहता है। पृथ्वी घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर आ रहे हैं। अंतिम ग्यारह में मौके की तलाश में है। बता दे कि, इससे पहले पृथ्वी शॉ चोट की वजह से टीम से बाहर हुए थे। टीम मैनेजमेंट आखिरी मैच में पृथ्वी को मौका जरूर देना चाहेगा। पृथ्वी काफी समय से टीम में वापसी के लिए सब्र बंधाए हुए हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे पृथ्वी ओपनिंग में आकर टीम को मजबूती दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *