Murali Vijay Retirement:आगामी फरवरी महीने में भारत ऑस्ट्रेलिया (India Australia Series 2023) के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रहा है। सीरीज से पहले भारत के स्टार ओपनर मुरली विजय (Murali Vijay Retirement) ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। मुरली लंबे समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे थे।
38 साल के मुरली विजय ने अपने संदेश में लिखा कि आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर रहा हूं, साल 2008 से 2023 तक का सफर मेरे जीवन के लिए सर्वश्रेष्ठ रहा क्योंकि मैंने भारत के लिए अपना योगदान दिया। मैं अपनी ओर से बीसीसीआई (BCCI), तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TCA), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का शुक्रिया अदा करता हूं।
सभी साथियों का किया धन्यवाद
आगे मुरली विजय ने लिखा कि मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियों, मेंटर्स, कोच, सपोर्ट स्टाफ का भी शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने मेरे करियर में काफी सहयोग किया। मैं अपने फैन्स का शुक्रिया करता हूं जिन्होंने करियर के उतार-चढ़ाव के बीच मेरा सहयोग दिया और हमेशा सपोर्ट किया। मुरली विजय (Murali Vijay) ने साथ ही ये भी कहा कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद बाहर अलग-अलग लीग में कई तरह के रोल के लिए तैयार हैं, अगर उन्हें कोई जिम्मेदारी मिलती है तो वह उसे निभाएंगे।
विजय के नाम 12 शतक दर्ज
जानकारी के लिए बता दे कि, मुरली विजय ने भारत के लिए सबसे ज्यादा योगदान टेस्ट मैचों में दिया है। विजय ने भारत के लिए 61 टेस्ट मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 3982 रन दर्ज हैं। विजय ने 38.28 की औसत से यह रन बनाए हैं। साथ ही उनके नाम पर 12 शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा मुरली विजय ने भारत के लिए 17 वनडे और 9 टी-20 मैच भी खेले हैं।