चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने वोकेशनल टीचर्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत वोकेशनल टीचर्स को हरियाणा सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने वोकेशनल टीचर्स के मानदेय में 5फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है। बता दे कि वोकेशनल टीचर्स को पहले 30500/- प्रति माह मिलता था। जिसे अब सरकार ने बढ़ाकर 32025/- प्रति माह कर दिया है।
हरियाणा सरकार ने वोकेशनल टीचर्स के मानदेय में 5 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है।
पहले वोकेशनल टीचर्स को ₹30,500 प्रतिमाह मानदेय दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब ₹32,025 प्रतिमाह कर दिया गया है। pic.twitter.com/l8krbFNEt0
CMO Haryana (@cmohry) January 30, 2023
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकुला की ओर से यह आदेश जारी किए गये है कि वोकेशनल टीचर्स को 5% वार्षिक वेतन वृद्धि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की जाती है। ये आदेश 1अप्रैल 2023 से लागू किए जाएंगे।
जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा सरकार ने कुछ दिन पहले भी पटवारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की थी। पटवारियों का वेतन अब 25 हजार से 32,100 रुपये हो गया है। इस बारे में 24 जनवरी को अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है।