Rainfall Alert: मध्य प्रदेश के 16 जिलों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rainfall Alert: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है, लेकिन ठंड के मौसम के बीच कुछ-कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। पहले ग्वालियर (Gwalior) में दो दिन बाद रविवार को बारिश हुई, वहीं इंदौर (Indore) में भी देर रात कहीं-कहीं पानी गिरा है। गुना के मधुसूदनगढ़ इलाके की गादेर पंचायत में रविवार शाम ओले गिरे है। श्योपुर में भी आज सुबह बारिश हुई है।

31 जनवरी तक हो सकती है बारिश- IMD

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 31जनवरी तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 1फरवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान भोपाल, ग्वालियर- चंबल समेत प्रदेश के 16 जिलों में बरसात होने की सम्भावना है। खंडवा-मंडला में दिन का पारा 32 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

ठंड में होगी बढ़ोतरी

नर्मदापुरम, खरगोन, दमोह, उमरिया में तापमान 30 डिग्री से ज्यादा है। कई शहरों में रात का पारा 14 डिग्री से ज्यादा है, लेकिन दो दिन बाद पारे में गिरावट आ सकती है और इससे ठंड बढ़ जाएगी। दरअसल, रात में नर्मदापुरम का तापमान 16.6 डिग्री पर पहुंच गया है। इंदौर में 15.6, बैतूल में 14.8 तो वहीं उज्जैन में 14.6, सागर में 13.4, सिवनी में 14.8 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच चुका है।

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के ज्यादा स्ट्रांन्ग सिस्टम नहीं बनाने के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे (HS Pandey) ने बताया कि बारिश के लिए जैसे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की खाड़ी में बनने वाले साइक्लोन (Cyclone) जरूरी होते हैं, वैसे ठंड के लिए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) का स्ट्रांन्ग होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *