नई दिल्ली: युवा भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अंडर-19 वूमेन्स वर्ल्ड कप में परचम लहरा दिया। विश्व विजेता बनने के बाद भारतीय टीम के ऊपर पैसों की बारिश हो गई। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने 5 करोड़ रुपये की ईनामी राशि देने की घोषणा की है।
रविवार को देश की बेटियों ने भारत का सिर एक बाद फिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करके कीर्तिमान रचा। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इंग्लिश टीम को महज 69 रनों पर ऑलआउट कर दिया। पार्शवी चोपड़ा, तीतास साधु, और अर्चना देवी को 2-2 विकेट मिले। जबकि मन्नत कश्यप, शैफाली वर्मा और सोनम यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसके बाद टारेगट का बड़े ही आसानी से पीछा करते हुए सौम्या तिवारी के नाबाद 24 और गोंगड़ी तृषा केभी 24 रनोंके सहयोग से भारतीय टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
भारतीय टीम पर पैसों की बारिश
भारतीय टीम पर पर पैसों की बारिश शुरू हो गई है। अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर बीसीसाआई ने 5 करोड़ की ईनामी राशि देने का ऐलान किया है। बोर्ड के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर कहा,U19 टीम को बधाई। यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। हमारे युवा क्रिकेटर्स ने देश को गौरवान्वित किया है। मैं @TheShafaliVerma और उनकी विजयी टीम को हमारे साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबादमें शामिल होने और 1 फरवरी को तीसरा T20I देखने के लिए आमंत्रित करता हूं। यह विशाल उपलब्धि निश्चित रूप से एक उत्सव का आह्वान करती है। भारत में महिला क्रिकेट उफान पर है और विश्व कप की जीत ने महिला क्रिकेट का कद को काफी ऊंचा कर दिया है। पुरस्कार राशिके रूप में पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह निश्चित रूप से एक पथ-प्रदर्शक साल है।
शानदार रहा भारत के लिए अंडर19 वर्ल्ड कप
अंडर-19 महिला विश्व कप 2023 भारतीय टीम के लिए बेहद शानदार रहा। टीम इंडिया ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, यूएई और स्कॉटलैंड के साथ शामिल थी।साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले ही लीग मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम ने अफ्रीका को सात विकेट से हराया था। इसके बाद भारतीय टीम ने यूएई के खिलाफ 122 रनऔर और स्कॉटलैंड के खिलाफ83 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट में मिली सिर्फ एक हार
भारतीय टीम ने लीग स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन करके सुपर-सिक्स स्टेज में पहुंची। लेकिन इसके पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी। हालांकि टीम ने दूसरे ही मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार वापसी की। श्रीलंकाई टीम को सात विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। जिसके बाद भारतीय टीमसेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची। जहां इंग्लैंड के खिलाफ भारत को शानदार और ऐतिहासिक जीत हासिल हुई।