Nav Kisore Das Shot:ओडिसा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने मारी गोली…हालत गंभीर

भुवनेश्वर: जुर्म की दुनिया में अपराधियों द्वारा अपराध को अंजाम देना तो आम बात है क्योंकि उनका पेशा ही अपराध करना है लेकिन कानून की रक्षा और अपराधियों पर कार्रवाई करने वाला ही अपराध करने लग जाए, ऐसी बातों पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल तो है लेकिन अब ऐसी घटना भी सामने आने लगी है। जी हां, ओडिसा से एक ऐसी ही खबर सामने आई है जहां एक पुलिसकर्मी न ओडिसा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को जनसभा में जाने के दौरान गोली मार दी। फिलहाल मंत्री की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मंत्री के सीने में लगी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, नव किशोर दास ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे जहां वाहन से बाहर निकलने के बाद एएसआई गोपाल दास ने करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के सीने में गोली लग गई।आनन-फानन में नव किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई।

हिरासत में लिया गया पुलिसकर्मी

इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने से मौके पर तनाव व्याप्त हो गया। हालांकि अभी तक फायरिंग के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।आरोपित पुलिस कर्मी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कर्मी से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *