Bharat Jodo Yatra:कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी (Kanya Kumari) से शुरू हुई यात्रा जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar) में समाप्त होगी। 7 सितंबर 2022 से शुरू हुई यात्रा 30 जनवरी को खत्म हो जाएगी। 14 राज्यों से गुजरी इस यात्रा ने 3970 किलोमीटर की दूरी तय की। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया।
लाल चौक पर फहराया तिरंगा
राहुल गांधी ने रविवार दोपहर 12 बजे श्रीनगर स्थित लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और कई सीनियर कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। लाल चौक (Lal Chawk) पर तिरंगा फहराने से पहले कांग्रेस नेताओं ने वंदे मातरम् (Vande Matram) गाया और फिर राहुल गांधी ने यहां तिरंगा फहराया। राहुल के फ्लैग होस्टिंग (Flag Hoisting) के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रीनगर शहर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी एक्शन में नजर आया। सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए लाल चौक को सील कर दिया गया था और आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इससे पहले लाल चौक पर तिरंगा फहराने की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने खुद ट्वीट कर दी थी।
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर बताया था, एक पदयात्रा…कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर – दिलों को जोड़ने के लिए… असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है…जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक जाएगी और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी। यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है।