बारिश के चलते जन उत्थान रैली में नहीं पहुंच पाए अमित शाह, मोबाइल के माध्यम से किया जनता को सम्बोधित

गोहाना: हरियाणा के गोहाना में आज होने वाली जन उत्थान रैली में अमित शाह नहीं पहुंच पाए हैं। उनके नहीं पहुँचने का कारण बारिश बताया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के सोनीपत के गोहाना की सब्जी मंडी में रविवार को आयोजित जन उत्थान रैली में नहीं पहुंच सके, उन्होंने फोन के जरिये लोगों को संबोधित किया।

रैली के माध्यम से 2024 की है तैयारी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2024 के चुनाव की तैयारियों का आगाज करने वाले थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह रैली में नहीं पहुंच पाए। केंद्रीय मंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे गोहाना में रैली स्थल पर पहुचने थे। इसके बाद बाद वहीं पर कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेनी थी।

मनोहर लाल रहे उपस्थित

रैली स्थल पर सीएम मनोहर लाल पहुंचे। बारिश के दौरान भी कार्यकर्ता डटे रहे। सीएम ने फोन के जरिये लोगों को अमित शाह का संबोधन सुनवाया और मौसम की बाध्यता के कारण रैली में न पहुंचने की जानकारी दी। पहले ही रैली स्थल पर बारिश की आशंका के चलते वाटर प्रूफ टेंट लगाए गए थे।

20 हजार लोगों की है व्यस्वस्था

इसके साथ ही करीब 20 हजार लोगों के बैठने का प्रबंध किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर बेरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *