भरतपुर: आज सुबह बेहद दुखद समाचार सामने आ रहा है। शनिवार सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच बड़ा हादसा हुआ। एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज-2000 एयरक्राफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए।
Two fighter aircraft of IAF were involved in an accident near Gwalior today morning. The aircraft were on routine operational flying training mission.
One of the three pilots involved, sustained fatal injuries. An inquiry has been ordered to determine the cause of the accident.
Indian Air Force (@IAF_MCC) January 28, 2023
3 पायलट थे सवार
मिराज में एक और सुखोई में दो पायलट सवार थे। इनमें से एक पायलट की मौत हो गई है। अभी यह साफ नहीं है कि यह पायलट किस एयरक्राफ्ट का था। हालांकि, एयरफोर्स ने मौत की पुष्टि नहीं की है। एयरफोर्स ने बताया कि दोनों ने रूटीन ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। एक पायलट की हालत गंभीर है।
दो को सुरक्षित बचाया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से वायुसेना के दो विमानों के टेक ऑफ करने की जानकारी मिली थी। इनमें से एक पहाड़गढ़ में क्रैश हुआ है। हम दूसरे विमान की सर्चिंग कर रहे हैं।
पायलट का हाथ मिला
मुरैना में गिरे सुखोई में सवार दोनों पायलट घायल हैं। उन्हें ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। मुरैना के पहाड़गढ़ में हादसे की जगह से एक पायलट का एक हाथ भी मिला है। आशंका है कि यह हाथ भरतपुर में गिरे मिराज एयरक्रॉफ्ट के पायलट का हो सकता है।
60 साल में इतने मिग हुए क्रेश
इस दुर्घटना ने एक बार फिर सोवियत मूल के मिग-21विमानों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारतीय वायुसेना के बेड़े में ये विमान 1960के दशक की शुरुआत में शामिल हुए थे और 62साल में अब तक इन विमान से करीब 200दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
अजय भट ने दी थी यह जानकारी
इसी साल मार्च में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट ने राज्यसभा में बताया था कि पिछले पांच वर्षों में तीन सेवाओं के विमान और हेलिकॉप्टरों की दुर्घटनाओं में 42रक्षा कर्मियों की मौत हुई है। पिछले पांच सालों में कुल 45हवाई दुर्घटनाएं हुईं, इनमें से 29में भारतीय वायुसेना के प्लेटफॉर्म शामिल थे।
भरतपुर पहुंची एयरफोर्स की टीम
भरतपुर में एयरफोर्स की टीम पहुंच गई है। घटनास्थल से कोई भी पायलट नहीं मिला है। ऐसा कहा जा रहा है कि पायलट प्लेन एजेक्ट कर गए होंगे। इनकी तलाश जारी है। मुरैना और भरतपुर दोनों जगहों के घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरफोर्स चीफ से बात की है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।