CM Manohar Lal Statement: शनिवार को पंडित जसराज सांस्कृतिक फाउंडेशन (Pandit Jasraj Cultural Foundation) के कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि पंडित जसराज फतेहाबाद (Fatehabad) के पीली मंदौरी गांव के रहने वाले थे। संगीत के जरिए लक्ष्य प्राप्ति संभव है, संगीत शब्द में संगी, गीत और संत सब समाहित है। सागर में डूबकी की भांति संगीत की डूबकी का अपना अलग आनंद है, संगीत का व्यकितगत से लेकर सामाजिक जीवन सुधारने में अहम योगदान है।
भारत को बनाएंगे विश्वगुरू- मनोहर लाल
आगे हरियाणा के सीएम का कहना है कि सरकार का काम भौतिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक और सामाजिक विकास भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (Beti Bachao Beti Padao) जैसे अभियान वोट के लिए नहीं समाज के लिए चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए देश की दिशा बदली है। युद्ध के मैदान में भगवान श्रीकृष्ण ने विराट स्वरूप के माध्यम से अर्जुन को सत्य का रास्ता दिखाया। जीवन में लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ना होगा, अपनी संस्कृति को आगे ले जाने लिए ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू किया है।
दुनिया में भारत की छवि बदली- सीएम
सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि दुनिया में हमारे देश की छवि बदली है। पंडित लख्मीचंद (Pandit Lakhmichand) के नाम पर विश्वविद्यालय का नाम रखा है। कुरुक्षेत्र में मल्टी आर्ट सेंटर बनाया,हरियाणा कला परिषद (Haryana Art Council) की स्थापना की। उन्होंने कहा कि पंडित जसराज ने पूरे देश के अलावा विदेशों तक अंटार्कटिका तक अपनी प्रस्तुति दी। पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन को 21लाख रूपए का सहयोग है। पीली मंदौरी गांव में दो प्रवेश द्वार का नाम पंडित जसराज के नाम पर होगा।
गांव में बनाएंगे पुस्तकालय
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एक पुस्तकालय पंडित जसराज और अन्य महापुरुषों से संबंधित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में 2 खेल नर्सरी वॉलीबाल की खोली जाएंगी, गांव के तालाब का नवीनीकरण कराया जाएगा।