Diesel Petrol Price: कच्चे तेल के दामों में गिरावट ! जानिए अपने शहर के दाम

Diesel Petrol Price: शनिवार 28 जनवरी को देशभर के अधिकांश शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 8 महीने से स्थिरता बनी हुई हैं। एक तरफ दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए हैं। वहीं डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हैं।

बता दे कि, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 6 अप्रैल 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। उस दिन कच्चे तेल की कीमत उस महीने 102.97 डॉलर प्रति बैरल थी जो जून में बढ़कर 116.01 प्रति बैरल हो गई।तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कंपनियों से गुजारिश की थी कि वह पेट्रोल की कीमतें कम करें।

अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

पहले अगर बात मुंबई की करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 94.27 रुपए प्रति लीटर है। इसके साथ ही चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर पर कायम है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 92.76 रुपए प्रति लीटर है। अब अगर बात करें नोएडा की तो यहां पेट्रोल की कीमत 96.79 प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.96 प्रति लीटर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *