नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के पार्क मुग़ल गार्डन के नाम से प्रसिद्ध था। भारत सरकार ने इसका नाम बदल दिया गया है। अब इसे अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन अपनी सुंदरता के लिए काफी चर्चित है।
यह है इसकी खासियत
इसे देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यहां पर 138तरह के गुलाब, 10हजार से ज्यादा ट्यूलिप बल्ब और 70अलग-अलग प्रजातियों के लगभग 5 हजार मौसमी फूलों की प्रजातियां हैं। इस गार्डन को देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने आम लोगों के लिए खुलवाया था, तब से आज तक हर साल स्प्रिंग सीजन में इसे जनता के लिए खोला जाता है।
इतने हिस्सों में बंटा है गार्डन
बता दें कि मुगल गार्डन 12 हिस्सों में बंटा है। इसमें रोज गार्डन के साथ ही बायो डायवर्सिटी पार्क, हर्बल गार्डन, बटरफ्लाई, म्यूजिकल फाउंटेन, सनकीन गार्डन, कैक्टस गार्डन, न्यूट्रीशियन गार्डन और बायो फ्यूल पार्क भी है।
राजपथ का नाम भी बदला गया था
अभी कुछ एमी पहले ही राजपथ का नाम भी बदला गया था। राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्य पथ रखा गया था। इसका नाम भी अंग्रेजों के समय से राजपथ चला आ रहा था।