Lucknow:शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)को विरोध का सामना करना पड़ा। हिन्दू संगठनों ने अखिलेश यादव को काले झंडे भी दिखाए। जिसके बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी (BJP)को लेकर बड़ा बयान दिया। अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी उन्हें शूद्र मानती है और बीजेपी की नजरों में वह शूद्र हैं।
बता दे कि, शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ (Lucknow) में गोमती नदी (Gomti River)के किनारे मां पीताबंरा मंदिर (Maa Pitambra Mandir)में चल रहे मां पीतांबरा 108 महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव (SP Leader Akhilesh Yadav)का हिंदू महासभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)के साथ ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। साथ ही अखिलेश को काले झंडे भी दिखाए।
बीजेपी ने गुंडे भेजे- अखिलेश यादव
बाद में अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने यहां गुंडे भेजे थे, बीजेपी धर्म की ठेकेदार नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP)के गुंडों ने हम पर हमला किया और इसके लिए प्रशासन ने पहले ही यहां से पुलिस (Police) और पीएसी (PAC)हटा ली थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी के लोग याद रखे कि उनके लिए भी इसी तरह की व्यवस्था होगी। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि उन्हें साधु संतों का आशीर्वाद मिले।
मेरी सुरक्षा कम की गई- सपा अध्यक्ष
सपा अध्यक्ष ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीजेपी के लोग नहीं चाहते कि कोई पूजा पाठ करें और किसी को पूजा पाठ का अधिकार मिलें। जहां पर बीजेपी होती है वहां पर किसी के साथ भी दुर्व्यवहार हो सकता हैं। आज मैं समझ सकता हूं कि मेरी (NSG) क्यों हटाई गई और मेरी सिक्योरिटी क्यों कम की गई।