#ArshdeepSingh: लगातार नो बॉल की वजह से ‘विलेन’बन रहे अर्शदीप, कप्तान पांड्या हुए नाराज

#ArshdeepSingh:वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम को पहले टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में हार का विलेन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) रहें जिन्होंने आखिरी ओवर में 27 रन लुटा दिए और कीवी टीम को मजबूत स्कोर बनाने से नहीं रोक सके।

21 रन से हारा भारत

बता दे कि, अपने आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने बीते मैचों की तरह नो बॉल भी डाली। तेज गेंदबाज ने चार ओवर के स्पेल में 51 रन लुटा दिए। न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम 155 रन ही बना सकी और 21 रनों से मैच हार गई।

न्यूजीलैंड की पारी के 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने पहली गेंद नो-बॉल फेंकी, जिस पर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने छक्का जड़ दिया। नो-बॉल फेंकने के बाद अर्शदीप सिंह पर दबाव साफ दिख रहा था और फिर फ्री-हिट गेंद पर भी मिचेल ने छ्क्का जड़ दिया। अर्शदीप सिंह ने अगली दो गेंदों पर कुल मिलाकर दस रन दिए। बाद में अर्शदीप सिंह ने थोड़ी वापसी जरूर की और आखिरी तीन गेंदों पर डेरिल मिचेल को कुल मिलाकर 6 रन ही बनाने दिए।

कप्तान पांड्या हुए नाराज

जानकारी के लिए बता दे कि, अर्शदीप सिंह की खराब गेंदबाजी से कप्तान हार्दिक पंड्या (Captain Hardik Pandya) भी काफी खफा दिखाई दिए। ऐसा पहली बार नहीं है जब अर्शदीप सिंह ने नो-बॉल डाली है। इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ पुणे में हुए टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने दो ओवर में कुल पांच नो-बॉल फेंके थे। मुकाबले के बाद हार्दिक ने कहा था कि नो-बॉल फेंकना क्राइम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *