नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान में सिंधु जल को लेकर फिर विवाद शुरू हो चुका है। पाकिस्तान को भारत ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में पाकिस्तान को तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सन्देश दिया है कि अपनी नापाक हरकतों को बंद कर दे।
1960 की सिंधु जल संधि का है मामला
भारत ने सितंबर 1960 की सिंधु जल संधि में संशोधन के लिए पाकिस्तान को नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक भारत इस समझौते को लागू करने के लिए हमेशा से कमिटेड रहा है, लेकिन पाकिस्तान की मनमानियों की वजह से इस संधि पर असर पड़ रहा है।
90 दिनों का दिया गया समय
भारत ने इस नोटिस के जरिए पाकिस्तान को IWT के उल्लंघन को सुधारने के लिए 90 दिनों में इंटर गवर्नमेंट नेगोशिएशन करने का मौका दिया है। यह पहली बार है जब भारत ने सिंधु जल समझौते में संशोधन की मांग की है।
वर्ल्ड बैंक भी एक्शन में आया
पाकिस्तान के बार-बार कहने पर वर्ल्ड बैंक ने हाल ही में न्यूट्रल एक्सपर्ट और कोर्ट ऑफ आरबिट्रेशन प्रोसेस की कार्रवाई शुरू की है। जबकि IWT के किसी भी प्रावधान के तहत ये दोनों कार्रवाई एक साथ नहीं हो सकती।
पाकिस्तान कर रहा है भटकाने का काम
भारत ने कई बार इस मुद्दे पर पाकिस्तान से बात करने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान ने हर बार मना कर दिया। भारत ने ये मुद्दा 2017से 2022के बीच 5बार परमानेंट इंडस कमीशन में उठाया, लेकिन हल नहीं निकला।