#NewEducationPolicy: अब पांच साल के बच्चे ले सकेंगे एडमिशन, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

#NewEducationPolicy: केंद्र सरकार ने बच्चों के दाखिला को लेकर क बड़ा फैसला लिया है।अब बच्चे 5 साल की उम्र में पहली क्लास में एडमिशन ले सकते हैं। इस पर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को मुहर लगा दी है। साथ ही राज्यों की सरकारों को आदेश भी दे दिए हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने 2023-24 के लिए अलग उम्र और 2024-25 के लिए अलग उम्र के आदेश दिए हैं।

केन्द्र सरकार ने लिया फैसला

दरअसल, केन्द्र सरकार ने पहली कक्षा में दाखिला लेने की उम्र में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (New Education Policy 2020) के तहत देशभर के स्कूलों में पहली कक्षा में एडमिशन लेने के लिए बच्चे का 5 से 6 साल का होना जरूरी है यानी अब 5 साल का बच्चा पहली क्लास में दाखिला ले सकते हैं। ये केवल 2023-24 के लिए है। 2024-25 के लिए सरकार ने अलग उम्र निर्धारित की है।

हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

इस नीति को हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने भी मंजूरी दे दी है। इसे 2023-24 शैक्षणिक सत्र से प्रदेश में लागू किया जाएगा। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत केंद्र ने राज्यों को निर्देश भेज दिए हैं। वहीं, हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार (Centra Government) के निर्देशों को लागू करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक 1 अप्रैल 2023 से पहली कक्षा में दाखिला लेने के लिए बच्चों की न्यूनतम उम्र 5 साल 6 महीने होनी चाहिए। 1 अप्रैल 2024 से पहली कक्षा में दाखिला लेने की न्यूनतम उम्र 6 साल निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *