चंडीगढ़: आज एनआईए को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पंजाब के मोहाली के इंटेलिजेंस दफ्तर पर हमले के दोषी आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि मामले में जांच कर रही एनआईए को पाकिस्तान की सलिप्तता के सबूत मिले थे।
कोन हैं पकडे गए आतंकी
दीपक रंगा को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है। वह कनाडा में गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा और पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा का करीबी था। आरपीजी हमले के बाद से रंगा फरार चल रहा था। एनआईए ने कहा कि रंगा सक्रिय रूप से रिंदा और लांडा से टेरर फंड प्राप्त कर रहा है।
पहले से हैं आपराधिक मामले दर्ज
हरियाणा के झज्जर के सूर्खपुर गांव निवासी दीपक रंगा पर पंजाब में खुफिया मुख्यालय पर हमले के अलावा, हत्याओं सहित कई अन्य आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। एनआईए ने पिछले साल 20सितंबर को संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था, जब यह सामने आया था कि आतंकवादी संगठन और विदेशों में स्थित आतंकी तत्व संगठित नेताओं और सदस्यों के साथ मिलकर काम कर रहे थे।
यहां से हुई गिरफ्तारी
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के झज्जर जिले के सुरकपुर निवासी दीपक रंगा को बुधवार सुबह गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया।