नई दिल्ली: 26 जनवरी 1950 के दिन हमारे भारत देश का सविंधान लागू हुआ। तब से हर साल यह दिन देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह भारत का सबसे महत्वपूर्ण और खास त्योहार है जिसे हर बार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी शामिल होंगे। यह पहला मौका होगा जब मिस्र के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस में चीफ गेस्ट के तौर भाग लेंगे।
नेता जी के लिए पराक्रम दिवस
साल 2023 में रिपब्लिक डे कई मायनों में बेहद खास है। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह 24 जनवरी के बजाय एक दिन पहले यानि 23 जनवरी से शुरू हुआ। ऐसा इसलिए क्योंकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल किया गया है। भारत की आजादी के पुरोधा नेता जी का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। इस साल उनकी 126वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भारत सरकार ने 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
खास आयोजनों की तैयारियां
भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के लिए बेहद खास तैयारिंया की गईं हैं। इस साल रिपब्लिक डे पर भारत का सबसे बड़ा ड्रोन शो, एक सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य उत्सव, परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह शामिल होंगे। भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी के मुताबिक नौसेना के IL-38 के साथ 9 राफेल लड़ाकू प्लेनभी भाग लेंगे। जो गणतंत्र दिवस समारोह को बेहद खास और आकर्षक बनाएगा।
रिपब्लिक डे पर क्या होगा पहली बार ?
1. 15 देशों से पहली बार युवा प्रतिनिधिमंडलों को आमंत्रित किया गया।
2. अर्जेंटीना की वायु सेना और सेना का एक युवा प्रतिनिधिमंडल लेगा भाग।
3. आधिकारिक आमंत्रण ऑनलाइन भेजे जाएंगे।
4.राष्ट्रपति को भारतीय तोपों से सलामीदी जाएगी।
5.बीएसएफ की ऊंट टुकड़ी में महिलाएं होंगी शामिल।
6.एयरफोर्स की स्पेशल फोर्स गरूड़ भी परेड में शामिल होंगी।