कंगना रनौत की हुई ट्विटर पर वापसी, इस कारण हुआ था अकॉउंट ससपेंड…

मुंबई: कंगना रनौत उस समय से सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। कंगना रनौत उस समय सुर्ख़ियों में आई थी जब सुशांत सिंह राजपूत पर बोलने से बड़ी-बड़ी हस्तियां बोलने बच रही थी। उस समय कंगना रनौत ने वो कर दिखाया था जो शायद कोई नहीं कर पाया हो। उन्होंने उन चेहरों को आइना दिखाया था जो सुशांत को न्याय दिलवाने में पीछे थे। अभी कंगना ने ट्वीटर पर फिर से वापसी की है।

यह किया ट्वीटर पर शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के फैन्स के लिए खुशखबरी है। वह ट्विटर पर पूरे डेढ़ साल बाद वापस आ गई हैं। कंगना ने फर्स्ट ट्वीट कर लिखा है- हेलो दोस्तों. वापस लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म इमरजेंसी का बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किया।

फैंस ने जाताई ख़ुशी

फैन्स कंगना रनौत की वापसी की खबर सुनकर खुशी से झूम उठे हैं। एक फैन ने लिखा, वेलकम बैक क्वीन. एक दूसरे फैन ने इमरजेंसी फिल्म को लेकर कहा है कि कंगना रनौत की यह अबतक की बेस्ट फिल्म होने वाली है। क्वीन को भी शायद यह बॉक्स ऑफिस कमाई में पीछे छोड़ दे। कंगना आप शानदार काम करती हैं। जय हो।

2021 में ससपेंड हुआ था अकाउंट

साल 2021 मई में कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया था। दरअसल, एक्ट्रेस ने बंगाल इलेक्शन के दौरान होने वाली हिंसा के खिलाफ कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट किया था। जिसके बाद एक्ट्रेस का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। इसके अलावा कंगना रनौत पर आरोप लगा था कि वह ट्विटर की पॉलिसीज को लगातार खराब कर रही हैं। उनके द्वारा किए गए अपमानजनक ट्वीट्स, ट्विटर की पॉलिसी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

यह हैं नई फिल्म की खासियतें

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में देश कू पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल अदा करती नजर आने वाली हैं. फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है। इमरजेंसी, कंगना रनौत की पहली सोलो डायरेक्टोरियल फिल्म होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *