हरियाणा में बनेंगे 3 नए नेशनल हाइवे, इन क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा लाभ…

चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले कुछ समय से विकास के नए-नए आयाम स्थापित हुए हैं। चाहे सड़कें हों नहरें हों या फिर पंचायत के माध्यम से मिलने वाली कोई योजना हो हरियाणा सरकार की और से कोशिश की गई है कि हरियाणा कोने-कोने तक जनता को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

हरियाणा को मिलने वाली है नई सौगात

हरियाणा को जल्द ही नई सौगात मिलने वाली है। यहां 3 और नए हाईवे बनेंगे। यह तीनों नए हाईवे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनाए जाएंगे। पानीपत से चौटाला गांव, हिसार से रेवाड़ी और अंबाला से दिल्ली के बीच इन हाईवे का निर्माण किया जाएगा। केंद्र ने इन तीनों नेशनल हाईवे के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।

अंबाला से कम रह जायेगी दूरी

अंबाला से दिल्ली के बीच यमुना किनारे नया हाईवे बनने पर चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच की दूरी 2 से ढाई घंटे तय की जा सकेगी। इसके साथ यमुना के किनारे बनने वाले हाईवे से जीटी रोड पर वाहनों का दबाव कम हो सकेगी।

यह शहर जुड़ेंगे सीधे रूप से

नई दिल्ली से अक्षरधाम शुरू होकर नया हाईवे अंबाला तक बनाया जाएगा। इसे पंचकूला से यमुनानगर तक बनाए गए एक्सप्रेस वे के साथ भी जोड़ा जाएगा। पानीपत से चौटाला गांव तक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनेगा।

एनएचएआई ने दी मंजूरी

केंद्र ने इन तीनों नेशनल हाईवे के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। जानकारी के अनुसार एनएचआई ही इस तरह के बड़े प्रोजेक्टों को मंजूरी देता है। एनएच हाइवे कई गांवों को कई बड़े शहरों से जोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *