प्रधानमंत्री मोदी ने PMRBP अवार्ड विजेताओं से की बात, बच्चों ने किया हुनर का प्रदर्शन

नई दिल्ली: आज देश राष्ट्रीय बालिका दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार कार्यक्रम में विजेता बच्चों से बात की। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसे देखकर पीएम मोदी काफी खुश हुए और बच्चों का उत्सावर्धन किया। इस मौके पर राष्ट्रपितद्रौपदी मुर्मू ने11 बच्चों को PMRBP अवार्ड से सम्मानित किया जिनसे प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की।

देश में हर साल 24 जनवरी को नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे मनाया जाता है। यह दिन बेटियों के प्रति समाज को जागरुक करने का दिन है। आज इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से बात की। उन्होंने PMRBPकार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों से उनके रूची के बारे में पूछा और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

रमोना को मिला डांस के लिए अवार्ड

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कर्नाटक की रमोना परेरा को उनके बेहतरीन डांस की स्किल के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे पूछा कि उन्हें डांस में दिलचस्पी कैसे पैदा हुई। तुम टूटे कांच पर कार्यक्रम करती हो, आग पर कार्यक्रम करती हो।सुनकर ही डर लगता है,यह सबकैसे कर लेती हो? जिसपर रमोना ने जवाब दियापहले मां ने नाचकर दिखाया फिर उन्हें सिखाया।रमोना ने बताया कि मां ने काफी परेशानियां उठाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दरअसल रमोना के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मां ने मुसीबतों को झेलकर अपनी बेटी को डांस सिखाया।प्रधानमंत्री मोदी ने रमोना की मां के जज्बे कोसलाम किया।

11 बच्चे PMRBP से सम्मानित

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को विज्ञान भवन में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से सम्मानित किया। पुरस्कार हासिल करने वाले बच्चों में 6 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। बता देंये बच्चे देश के अलग-अलग क्षेत्रों से कला-संस्कृतिइनोवेशन, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, और वीरता की कैटेगरी के लिए चुने गए हैं। राष्ट्रपित के हाथों अवार्ड मिलने पर काफी खुश नजर आएं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *