Cabinet Meeting: JP नड्डा के कार्यकाल में विस्तार के बाद केंद्रीय मंत्रीमंडल की आज बैठक

नई दिल्ली: भाजपा द्वारा सोमवार को अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने के दो दिन बादराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को यानी आज बैठक होने वाली है। मंगलवार को हुई बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला लिया गया। गुजरात में भारी जीत के बाद भाजपा की यह पहली बड़ी बैठक थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, नड्डा के विस्तार का प्रस्ताव केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रखा गया था और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से इस पर सहमति व्यक्त की गई। वहीं, इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भविष्य में मजबूत सांस्कृतिक राष्ट्रीय एकता के लिए काशी-तमिल संगमम जैसे और आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने को कहा।

आपको बता दें कि भाजपा ने सोमवार और मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान, संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को और भी बड़े बहुमत से जीतेगी।

भारतीय जनता के इस बैठक के बाद देश को एक सूत्र में बांधने वाले कार्यक्रमों पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से काशी-तमिल संगम जैसे और कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर देने को कहा, ताकि सभी राज्य अपनी संस्कृति, सभ्यता और विरासत को एक-दूसरे के साथ साझा करें और देश एकजुट हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *