IND vs NZ: ईशान किशन को मिल सकती है प्लेइंग-11 में जगह, जानें कहां देख सकेंगे लाइव मैच और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।

क्रिकेट प्रशसंकों को उम्मीद है कि टीम इंडिया कीवियों के खिलाफ भी वैसा ही प्रदर्शन करेगी। जैसा कि उसने श्रीलंका के खिलाफ किया था। भारतीय टीम भी इसी लय को बरकरार रखना चाहिए। इस सीरीज में केएल राहुल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाजी ईशान किशन को खिलाया जा सकता है।

डबल सेंचुरी लगाने पर भी बाहर हुए थे ईशान

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज डबल सेंचुरी का कीर्तिमान भी अपने नाम किया था। बावजूद इसके उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद टीम इंडिया को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा उन्हें प्लेइग-11 में रख सकते हैं।

यहां देख सकेंगे मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता है। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। वहीं ऑन लाइन मोड पर यूजर्स हॉटस्टार एप पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए मैच का आनंद ले सकते हैं।

भारत की वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सू्र्यकुमार यादव

न्यूजीलैंड की वनडे टीम:

टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *