धर्मशाला: आज हिमाचल में विधासभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ। सत्र का पहला ही दिन हंगामे ही भेंट चढ़ गया। भाजपा के सभी विधायकों ने आज राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा में जमकर नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया।
हटाई गई नित्यों पर हुआ हंगामा
बुधवार को सदन में खूब हंगामा और शोर-शराबा हुआ। सीएम सुक्खू ने कहा कि स्टाफ भर्ती होने के बाद ही संस्थानों को खोला जाएगा। पांच हजार करोड़ की लायबिलिटी इन संस्थानों को खोलने की जरूरत थी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आंकड़ों के साथ विपक्ष के नेता बात रखें, चिल्लाने से बात नहीं बनेगी। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि आपको लोग गलत सलाह दे रहे हैं।
दो मांगों लेकर हुआ हंगामा
मात्र 10 दिन में लोग सडक़ों में पहुंच रहे हैं। उन्होंने सीएम से कार्यालयों को दोबारा शुरू करने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि 10दिन बाद लोग सडक़ पर उतरे, तो 10दिन पहले जनता ने आपको दूसरी तरफ बिठा दिया। इसी बात को लेकर एक बार फिर से सदन में हंगामा शुरू हो गया।
सीएम सुक्खू कल देंगे जवाब
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कल चर्चा में भाग लीजिए और जंहा शिक्षक होंगे, उन संस्थानों को खोल दिया जाएगा। इसके बाद भाजपा ने सदन से वॉकआउट कर दिया, वह नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि शपथ से पहले पूर्व सीएम ने कुछ बातें रखीं।