Lifestyle: शाकाहारी फूड्स का सेवन स्वस्थ रहने के लिए और अच्छी जीवनशैली के लिए जरूरी होता है। हेल्दी रहने के लिए आप नियमित रूप से कई तरह के शाकाहारी फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये शाकाहारी फूड्स आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। शाकाहारी फूड्स (Vegetarian Food) में कई तरह के पोषक तत्व (Nutrients) पाए जाते हैं। इससे कई तरह के स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। आइए जानते हैं वो कौन से फूड्स हैं जिसे आप डाइट में शामल कर सकते हैं।
दाल
दाल (Lentils) प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके साथ-साथ इसमें घुलनशील फाइबर (Fiber) भी होता है। विटामिन बी (Vitamin B) से युक्त दाल का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है। दाल का सेवन प्रोटीन (Protein) की कमी को दूर करता है। रोजाना दाल खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
हरे पत्तेदार सब्जियां
हरे पत्तेदार सब्जियों में पालक, ब्रोकली, केला इत्यादि शामिल होते हैं। इनमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ-साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) गुण मौजूद होते हैं। इसमें कैल्शियम (Calcium) भी पाया जाता है। कैल्शियम का अधिक लाभ लेने के लिए इसमें नींबू डालकर सेवन करें।
बीन्स
बीन्स में आयरन (Iron) और प्रोटीन (Protein) भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बीन्स का सेवन नियमित रूप से करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। बीन्स खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में पोटैशियम, जिंक, विटामिन बी और कैल्शियम प्रदान करती है।