मुक्तसर में फिर लिखे गए देश विरोधी नारे, राहुल गांधी को दी गई धमकी

चंडीगढ़: पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियां फिर देखने को मिली हैं। इस बार एसएसपी मुक्तसर के दफ्तर के बाहर आतंकियों ने खालिस्तानी और देश विरोधी नारे लिखे हैं और राहुल गांधी को पंजाब न आने की चेतावनी दी है।

पन्नू ने ली इसकी जिम्मेदारी

विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा लेकर पंजाब में ना आने की नसीहत भी दे दी है। इससे पहले भी यात्रा रोकने की धमकी दी जा चुकी है।

वीडियो भी किया गया जारी

सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के बाहर बम मिलने की घटना को वह खालिस्तानी प्रोपेगेंडा बता रहा है। उसका कहना है कि पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट जोर पकड़ रही है।

राहुल को रोकने की दी धमकी

आतंकी पन्नू ने अपनी वीडियो में 1984-1991 में इंदिरा-राजीव की राजनीतिक हत्या का जिक्र भी किया। इसके साथ ही स्पष्ट किया कि अब 11 जनवरी 2023 को खालिस्तानी समर्थक पंजाब में दाखिल होने पर राहुल गांधी को भी रोकेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इसी दिन पंजाब में प्रवेश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *