नई दिल्ली: आईपीएल लर्वस और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। गांगुली की दादागीरी एक बार फिर आईपीएल में चलने वाली है। वो आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपटिल्स की टीम में डायेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। इस टीम के हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रिक्की पॉटिंग हैं। जिसकी अगुवाई ऋषभ पंत के हाथों में है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरूआत मार्च-अप्रैल में होगी। आईपीएल में एक बार फिर भारत के दिग्गज कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली नजर आएंगे। वो एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ेंगे। गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने से पहले भी डीसी का हिस्सा थे।
DC के मेंटर रह चुके हैं दादा
सौरव गांगुली ने पिछले साल अक्टूबर में बीसीसीआई का अध्यक्ष पद छोड़ा था। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए एक्सटेंशन नहीं मिल पाया था। अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सौरव गांगुली आईपीएल में एक बार फिर अपनी टीम से जुड़ने जा रहे हैँ। वो 2023 आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैप्टिलस के साथ जुड़ेंगे। दादा 2019 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के मेंटर थे। इस बार वो डायेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे।
पॉटिंग के साथ मिलकर देंगे गुरुमंत्र
सौरव गांगुली आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियस के लिए कप्तानी की थी। आईपीएल से संन्यास लेने के बाद वो आईपीएल की कई टीमों के साथ कोच के तौर पर भी जुड़े थे। सौरव दिल्ली कैपटिल्स के मेंटर रह चुके हैं। उन्होंने अपने अपार क्रिकेटिंग अनुभव को डिसी के साथ साझा किया था। इस बार वो टीम के साथ डायरेक्टर के रूप में काम करेंगे। दादा दिल्ली कैपटिल्स के हेड कोच रिक्की पॉटिंग के साथ मिलकर टीम को गुरु मंत्र देते हुए नजर आएंगे।