जस्टिन ट्रूडो का विदेशियों को झटका, नॉन कैनेडियन एक्ट के तहत कोई बाहर का नहीं खरीद सकेगा घर

नई दिल्ली: नए साल के मौके पर कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने भारतीयों को बड़ा झटका दिया है। अब कनाडा के बाहर का वहां घर नहीं खरीद पाएंगे। भारतीयों के अलावा कनाडा गया कोई भी विदेशी वहां संपत्ति नहीं खरीद पाएगा। इतना ही नहीं, कनाडा ने उन लोगों को भी झटका दिया है, जिन्होंने पहले स्टडी और पीआर वीजा के लिए आवेदन किया था।

विदेशियों के आवासीय संपत्ति पर प्रतिबंध

उल्लेखनीय है कि कनाडा आवास की कमी का सामना कर रहा है, इसलिए कनाडा ने विदेशियों के आवासीय संपत्ति खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह बैन इस साल की शुरुआत से शुरू हुआ था।

प्रतिबंध सिर्फ शहरी आवासों पर होगा लागू

कनाडा सरकार ने इस नियम को लागू करने के साथ-साथ यह भी साफ कर दिया है कि यह प्रतिबंध सिर्फ शहरी आवासों पर लागू होगा। यह प्रतिबंध समर कॉटेज जैसी संपत्तियों पर लागू नहीं होगा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2021के चुनाव प्रचार के दौरान लोगों की सुविधा के लिए संपत्ति को लेकर यह प्रस्ताव रखा था।

कनेडियन एक्ट के तहत की कार्रवाई

कनाडा में बढ़ती कीमतों के कारण बहुत से लोग घर खरीदने में असमर्थ हैं। कनाडा में घर खरीदारों की मांग पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ी है। इसलिए सरकार ने नॉन कैनेडियन एक्ट के तहत रिहायशी संपत्ति की खरीद पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *