श्रीनगर/नई दिल्ली: नव वर्ष के पहले दिन राजोरी में आतंकी घटना ने सबको झंकझोर कर रख दिया है। एक खफिया रिपोर्ट के अनुसार घाटी में आतंकी टारगेट किलिंग की साजिश रचने में लगे हैं। इसमें पाकिस्तान से स्थानीय आतंकी संगठनों को आदेश मिल रहे हैं।
यह संगठन कर रहा है साजिश
नए साल के पहले दिन हुए टारगेटेड आतंकी किलिंग और टारगेटेड अटैक के लिए लश्कर-ए-तैयबा के द रजिस्टेंस फ्रंट ने घटना की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी में तीन अन्य संगठनों को निशाने पर ले लिया है।
राजोरी में चार लोगों की हत्या में टीआरएफ हो सकता है शामिल
कश्मीर के राजौरी जिले के डांगरी गांव में जिस तरह से नए साल पर चार लोगों की हत्या की गई। फिर अगले दिन आईडी ब्लास्ट करके हमला किया गया और एक बच्चे की मौत हो गई। इस तरह का माहौल पैदा कर आतंकी घाटी में अमन शांति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा मामलों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दहशत फैलाने के लिए द रजिस्टेंस फ्रंट ने नए साल का पहला दिन चुना।
चार संगठन हैं साजिश में शामिल
चारों संगठन पीओके के मुजफ्फराबाद से कंट्रोल किए जा रहे हैं। घाटी में माहौल खराब करने के लिए मुजफ्फराबाद में बैठे आतंकी आकाओं ने द रजिस्टेंस फ्रंट, द पीपुल्स एंटी फासिस्ट फोर्स, कश्मीर टाइगर्स और कश्मीर जांबाज़ फोर्स जैसे कुछ और छोटे-मोटे स्थानीय लड़कों के आतंकी संगठन तैयार किए गए हैं।