चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा सीएम आवास के पास मिला ज़िंदा बम, मोके पर पहुंचा प्रशासन

चंडीगढ़: पंजाब के चंडीगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब और हरियाणा के सीएम के आवास के पास ज़िंदा बम मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह चंडीगढ़ के सैक्टर 2 मिला है।

जानकारी के अनुसार वहां एक एक आम के बाग में बम मिला है जिसे वहां के ट्यूबवैल आप्रेटर ने देखा। बम मिलने की सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही चंडीगढ़ व मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची गई और जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने डिफेंस और चंडीगढ़ के बम स्क्वायड टीम को इसकी सूचना दी।

बम मिलने वाली जगह से कुछ दूरी पर सी.एम. हरियाणा व पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का घर व हेलीपैड व सचिवालय मौजूद है। मौके पर पुलिस मौजूद है और जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *