नई दिल्ली: दिल्ली में एक ऐसा हादसा सामने आया है जिसको सुनकर हर कोई हैरान और परेशान हो रहा है। 5 दरिंदों ने एक लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटा जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यह बोली दिल्ली पुलिस
दिल्ली के सुल्तानपुरी में 23 साल की अंजलि की दिलदहला देने वाली मौत का मामला गरमा गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बयान जारी किया है। दिल्ली के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मेडिकल रिपोर्ट का है इंतज़ार
पुलिस का कहना था कि लड़की को 10से 12किमी तक कार से घसीटा गया। मोड़ आने की वजह से लड़की की बॉडी कार से अलग हुई। पुलिस का कहना था कि आरोपियों के नशे में होने की जांच के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
आरोपी 3 दिन के रिमांड पर भेजे
आरोपियों की तीन दिन की रिमांड मिली है। उनसे पूछताछ की जाएगी। जल्द जांच पूरी करेंगे, उसके बाद कोर्ट में चार्जशीट पेश करेंगे। पुख्ता सबूत जुटा रहे हैं। अभियुक्तों को कड़ी सजा दिलाएंगे। आरोपियों पर धारा 279, 304, 120बी के तहत केस दर्ज किया है।
यह है पूरा मामला
दिल्ली के कंझावला में रविवार तड़के एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था। बॉडी के कई हिस्से क्षत-विक्षत थे। पुलिस का दावा है कि कार सवार 5 युवकों ने एक युवती को टक्कर मारी, फिर सड़क पर 10 से 12 किमी तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने शव मिलने के बाद जांच की तो घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पुलिस को एक स्कूटी भी पड़ी मिली, जो दुर्घटनाग्रस्त थी। स्कूटी के नंबर के आधार पर युवती के बारे में पता किया गया।