Terrorist Attack: J&K के राजौरी में IED ब्लास्ट…एक बच्चे की मौके पर मौत

नई दिल्ली: वैसे तो आतंकियों की भारत में घुसपैठ करने की कोशिश हमेशा लगी रहती है लेकिन जैसा कि आप भी जानते हैं कि 15 अगस्त और 26 जनवरी पर ये आतंकी किसी भी हाल में भारत को नुकसान पहुंचाने के फिराक में लगे रहते हैं और इस बार भी इनकी कोशिश जारी है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में IED ब्लास्ट हुआ है। ये ब्लास्ट राजौरी के ढांगरी में हुआ है।

एक बच्चे की हुई मौत- एडीजीपी

जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह के मुताबिक, आतंकियों द्वारा की गई राजौरी जिले के डांगरी गांव में IED विस्फोट में एक बच्चे की मौत की मौत भी हो गई है।इसके साथ ही चार अन्य लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। फिलहाल मौके पर सुरक्षा बल मौजूद हैं।

एडीजीपी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी के ढांगरी गांव में कल हुई फायरिंग की घटना के बाद आज पीड़ित के घर के पास धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकिएक की हालत गंभीर हैं। एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि एक और संदिग्ध IED मिला है, जिसे निष्क्रिय किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने उसी जगह IED ब्लास्ट किया है जिस जगह पर बीती रात आतंकियों ने चार हिंदुओं की हत्या की थी। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों ने हिंदुओं की हत्या करने के बाद उसी जगह पर IED लगा दी थी।

शहीद के परिवार को मिलेगी राशि और नौकरी

आतंकियों के इस कुकृत्य के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा की है। इसके साथ ही उपराज्यपाल कार्यालय ने ऐलान करते हुए कहा कि कायराना हमले में शहीद हुए प्रत्येक नागरिक के निकटतम संबंधी को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ढांगरी गांव पहुंच गए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *