नई दिल्ली: जोधपुर मंडल के रजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के आठ डिब्बे सोमवार तड़के 3.27 बजे राजस्थान के पाली के पास पटरी से उतर गए। जिसके बाद ट्रेन में सवार लोगों में हड़कंप मच गया। लेकिन कहा जाता है जिसका भगवान कुछ ना बिगाड़े उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता और वहीं हुआ।
कोई हताहत नहीं
सीपीआरओ के मुताबिक, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण 11 डिब्बे प्रभावित हुए।फंसे हुए यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है ताकि वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। रेलवे की ओर से जोधपुर से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भी भेजी गई है।
घटना के बारे में बात करते हुए, एक यात्री ने बताया, मारवाड़ जंक्शन से प्रस्थान करने के 5 मिनट के भीतर, ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि स्लीपर क्लास के कम से कम 8 कोच पटरी से उतरे हुए थे। 15-20 मिनट के अंदर एंबुलेंस आ गई।
इस नंबर पर परिजन कर सकते हैं संपर्क
वहीं, ट्रेन में सवार लोगों के परिजन उनसे सम्पर्क कर पाए उनके लिए सम्पर्क नंबर जारी किया गया है। जो कि जोधपुर के लिए: 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646 है और पाली मारवाड़ के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले नंबर 02932250324 है। यात्री और उनके परिवार किसी भी जानकारी के लिए 138 और 1072 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।