31 जनवरी से शुरू हो सकता है संसद का सत्र!, बजट भी होगा इस दौरान पेश

नई दिल्ली: समाचार संसद सत्र को लेकर सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है। यह संसद का बजट सत्र छह अप्रैल तक चल सकता है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित होगी। यह उनका संसद के दोनों सदनों को पहला संबोधन होगा।

10 फरवरी तक पहला भाग होगा जारी

बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे को पेश किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट एक फरवरी को पेश किया जा सकता है। सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक जारी रह सकता है।

बजट सत्र भी होगा पेश

बजट सत्र के पहले भाग में दोनों सदनों में राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद केंद्रीय बजट पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे।

9 बिल होंगे पेश

नए संसद भवन का काम सेंट्रल विस्टा डेवलपमेंट के हिस्से के रूप में किया जा रहा है। संसद के निर्माण में शामिल लोगों को भरोसा है कि बजट सत्र का दूसरा भाग नए संसद भवन में आयोजित किया जा सकता है। पिछले सत्र के दौरान लोकसभा में नौ बिल पेश किए गए और सात बिल संसद के निचले सदन द्वारा पारित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *