Weather Update:नए साल के साथ ज्यादातर राज्यों में शुष्क मौसम रहने वाला है। इसी के साथ पूरे उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है हालांकि, पिछले दो दिनों से रजाधानी दिल्ली को शीतलहर से कुछ राहत मिली हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में नए साल की सुबह कोहरे को देखा गया हैं।
राजधानी दिल्ली में गिरा तापमान
दिल्ली की बात करें तो राजधानी में पिछले दो दिनों से तापमान 3 से 6 डिग्री बढ़ गया था हालांकि न्यू ईयर से ठंड का दौर फिर लौटने वाला है। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं प्रदूषण की बात की करें तो दिल्ली में आज भी हवा का स्तर खतरनाक बना हुआ है। इसके अलावा, रांची और पटना के शहरों में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है। कोलकाता में भी सुबह के समय 14 डिग्री पर कुछ ठंडा मौसम और 24 डिग्री पर दिन सुहावना रहने की संभावना है।
वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में शीतलहर के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी हिस्सों की बात करें तो, इंदौर और भोपाल शहर सहित मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ ठंड के मौसम की स्थिति देखने को मिल सकती है। मुंबई, पुणे और गोवा की बात करें तो यहां रात में मौसम सुहाना और दिन गर्म रहेगा।