LPG Price Hike:नए साल पर महंगाई का झटका, LPG के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी

LPG Price Hike: नए साल 2023 के पहले दिन आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cyclinder) के दामों में बढ़ोतरी की है। ये परिवर्तन एलपीजी के कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुआ है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। तेल कंपनियों की तरफ से कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 25रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

कहां कितने दाम में मिलेगा सिलेंडर?

तेल कंपनियों द्वारा की गई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1769 रुपए हो गई। कोलकत्ता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1870 रुपए तो मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1721 हो गई। जबकि चेन्नई में इस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता को 1917 रुपए चुकाने होंगे।

आपको बता दें कि, इससे पहले 6 जुलाई 2022 में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की भारी बढ़ोतरी हुई थी। वहीं बात करें 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की तो बीते वर्ष में इसकी कीमतों में कुल 153.5 रुपए का इजाफा हुआ था। महीने के पहले दिन तेल कंपनिया ईंधन के दामों में परिवर्तन करती है, जो महीने के पहले दिन से ही लागू हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *