Earthquake 2023:31 दिसंबर की रात जश्न के बाद नए साल के साथ नई सुबह की शुरूआत हो गई। इस बीच नए साल की रात दिल्ली समेत आस पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा हैं कि एक ओर देश नए साल के स्वागत में लगा था तो दूसरी ओर भूकंप की आहट देखी गई।
झज्जर रहा भूकंप का केन्द्र
आपको बता दें कि, देर रात दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि देर रात करीब करीब 1.19 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। वहीं भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं आई है। राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए।
29 नवंबर को भी आया था भूकंप
इससे पहले यानी 29 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भी भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई थी। नई दिल्ली का पश्चिमी क्षेत्र भूकंप का केंद्र रहा था, जिसकी गहराई पांच किलोमीटर थी। वहीं 12 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप आने के बाद लोग घर और दफ्तरों से बाहर आ गए थे। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर में भूकंप के झटके लगे थे।