Ind vs Aus Series 2023:भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 30 दिसंबर को रुड़की में भयंकर कार हादसे का शिकार हो गए थे। एक तरफ इस हादसे के बाद उन्हें गंभीर रूप से कई जगह चोटें आई। डॉक्टरों के मुताबिक,पंत की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें कम से कम 3 महीने से 6 महीने तक मैदान में उतरने के लिए मना किया है।
अब ऐसे में बड़ा सवाल टीम के लिए खड़ा हो रहा है कि ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत की जगह किस खिलाड़ी को दावेदारी दी जाएगी। टीम में पंत की जगह कौन विकेटकीपिंग करेगा। इसके लिए दो नाम पहले से ही सामने आ रहे हैं। युवा विकेटकीपर केएस भरत और संजू सैमसन।
केएस भरत
बता दे कि, टेस्ट फॉर्मेट में ऋषभ पंत को केएस भरत (KS Bharat) को रिप्लेस कर सकते हैं। उनका फर्स्ट क्लास श्रेणी 2022 में प्रदर्शन भी शानदार रहा था और वह अब तक 84 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 4533 रन बनाए थे। इसके अलावा वहीं फर्स्ट क्लास में उनके नाम 9 शतक दर्ज किए गए हैं।
संजू सैमसन
ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दूसरा नाम युवा खिलाड़ी संजू सैमसंग (Sanju Samson) का सामने आ रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना बेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। संजू के करियर को देखते हुए उन्हें भारत के लिए 11 वनडे मुकाबले खेले हैं। टीम इंडिया की तरफ से भी संजू सैमसन को टीम में शामिल करने की मांग लंबे वक्त से चल रही हैं।