Rishabh Pant: आईपीएल से पहले फिट हो जाएंगे पंत?बाहर हुए तो किसे मिलेगी दिल्ली कैप्टिल्स की कमान

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी चोटो का स्कैन चल रहा है। पंत के माथे, घुटने, कलाई और पीठ में काफी गहरी चोटे आईं है। ऐसे में वो कब तक ठीक होकर क्रिकेट में वापसी करेंगे ये बड़ा सवाल है। अगर आईपीएल से पहले पंत ठीक होकर वापसी नहीं कर पाते हैं तो दिल्ली कैप्टिल्स की कमान किसे मिलेगी।

ऋषभ पंत शुक्रवार को भयंकर सड़क हादसे का शिकार हुए थे। दिल्ली से अपने घर रूड़की जाते वक्त उनकी मर्सिडीज कार डिवाईडर से जा टकराई। गनीमत ये रही कि पंत इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उन्होंने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। उनके घुटने का लिगामेंट फट गया है जिससे उबरने में उन्हें 3-6 से महीने का समय लगता है। श्रीलंका के बाद अगले महीने फरवरी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद मार्च-अप्रैल के बीच आईपीएल खेला जाना है। ऋषभ आईपीएल की फ्रेंचाईजी दिल्ली-कैप्टिल्स के कप्तान हैं उनपर टीम की जिम्मेदारी है।

बाहर हुए तो कौन होगा कैप्टन

ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनको ठीक होने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में अगर वो आईपीएल से बाहर होते हैं तो दिल्ली कैप्टिल्स के सामने काफी मुश्किल आ सकती है। वो टीम में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से टीम को बैलेंस करते हैं। साथ ही कप्तानी की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी निभाई है। अगर वो टीम से बाहर होते हैं तो दिल्ली कैप्टिल्स के पास कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रलियाई धाकड़ अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सबसे मजबूत विकल्प हो सकते हैं। वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में हैदाबाद 2016 में चैंपियन भी बन चुका है। डेविड वार्नर के अलावा युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी अच्छे कप्तान साबित सकते हैं। उन्होंने अंडर-19 टूर्नामेंट की कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *