कठुआ: जम्मू कश्मीर में दो दिन पहले हुए आतंकी हमले के बाद से ही खुफिया एजेंसियां सतर्कता रख रही हैं। फ़िलहाल जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल सीमा भारत पाकिस्तान पर घुसपैठ की आशंका जताई जा रही है। ऐसे सेना और बीएसएफ ने सयुंक्त तलाशी अभियान छेड़ रखा है।
इन क्षेत्रों में चल रहा है अभियान
सीमावर्ती इलाके चक दुलमा, चक सद्दा, मंगू चक में एंटी टनल ऑपरेशन भी चलाया गया। इसमें पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, बीएसएफ की संयुक्त टीम मौजूद रही। सीमा के पास रहने वाले ग्रामीणों को पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन के बारे में जागरूक किया गया।
अमरीकन हथियार मिलने से मच चुकी है सनसनी
यह आतंकी एक ट्रक से कश्मीर घाटी की ओर जा रहे थे। भूसे से लदे ट्रक को सिद्दड़ा नाके पर रोका गया तो भीतर छिपे आतंकियों ने फायरिंग की थी। ट्रक का चालक फरार है। ट्रक में आतंकियों के छिपने के लिए बनाई गई जगह से अमेरिकन हथियार बरामद किए थे।
72 घंटे बाद भी नहीं हो सकी पुष्टि
सिद्दड़ा मुठभेड़ के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो आतंकियों के नाम और तंजीम का पता चल पाया है और ना ही उनके जम्मू तक पहुंचने के रूट का। आतंकियों को जम्मू तक लेकर आया ट्रक चालक भी फरार है। अभी तक केवल ट्रक का अधूरा नंबर और एक मोबाइल फोन ही हाथ लगा है, जिसकी जांच चल रही है।