Haryana News: साल के आखिरी दिन सीएम मनोहर लाल का जनता से संवाद, जानिए क्या कुछ कहा

Haryana News: साल 2022 के आखिरी दिन सीएम मनोहर लाल नेप्रदेश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि साल 2014 में जब सत्ता में आए थे तो भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या थी। उस पर अंकुश लगाने की कोशिश जारी है। हमने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए तैयार किया।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हम एक हरियाणा एक हरियाणवी सोच पर काम करते हैं। हम व्यवस्था परिवर्तन को लेकर काम कर रहे हैं,इसके चलते हमें भ्रष्टाचार की बीमारी पर काबू पाने में सफलता मिली है। आधारभूत ढांचा बढ़ाने का सरकार ने काम किया। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और सड़कों पर अधिक जोर रखा है। इसके अलावा हमने शिक्षा को लेकर भी बहुत काम किया। बच्चों का शिक्षा स्तर बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। हरियाणा में स्कूलों के बच्चों को 7,00000टेबलेट फ्री में दिए। इतना बड़ा कार्य शायद किसी दूसरे राज्यों में नहीं हुआ।

प्रदेश के मुखिया का कहना है कि बच्चों के सामने दिक्कत हो रही थी इसलिए सरकार ने 10वीं 11वीं और 12वीं के बच्चों को टेबलेट दिए। स्कूलों का स्तर बढ़ाने के लिए संस्कृति मॉडल स्कूलों की स्थापना की। आज स्कूल के मामले में देश में कई राज्यों से आगे पहुंच गया है। लोगों को स्वस्थ रखने के लिए हमने आयुर्वेद के बड़े-बड़े संस्थान खोले, गांव में पाक और व्यामशाला, वैलनेस केंद्र खोले हैं।

जनता से संवाद करते हुए कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज सरकार ने खोलने की योजना बनाई है, काम तेजी से जारी है। अगले 3से 4सालों के दौरान हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों का ₹50,0000का बीमा किया जा रहा है। योजना के तहत हरियाणा के कई दिन 15लाख लोग इसके दायरे में आए थे। जबकि करीबन 30लाख लोग इसके दायरे में आने चाहिए थे। अब हरियाणा सरकार उनको इलाज का पैसा दे रही है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की बड़ी प्राथमिकता है। बुजुर्गों को मासिक पेंशन ₹2500 दी जा रही है, जो देश में सबसे ज्यादा है। विधवाओं को भी ढाई हजार रुपये दिए जाते हैं। पहले बुढ़ापा पेंशन के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब हमने इस व्यवस्था में बदलाव कर दिया है।

अब परिवार पहचान पत्र के जरिए योग्य व्यक्ति की पेंशन अपने आप बन जाती है। अब जिस भी परिवार की आय परिवार पहचान पत्र के अनुसार 1,80,000 से कम है तो उसकी पेंशन अपने आप बन जाती है। सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए टेस्टिंग को भी अनिवार्य कर दिया है अब साल में दो बार स्वास्थ्य जांच करने का फैसला किया है हमने निरोगी हरियाणा का सपना देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *