तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले मां ने की प्रेस वार्ता, वनिता शर्मा ने शीजान मोहम्मद पर लगाए यह आरोप…

मुंबई: तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है। तुनिशा की मां ने आज मुंबई में पत्रकारों से बात की उन्होंने शीजान मोहम्मद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस कर शीजान पर गंभीर आरोप लगाए। वनिता ने कहा कि जब तुनिषा ने शीजान से उसके सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में सवाल किया तो उसने सेट पर ही तुनिषा को थप्पड़ मार दिया था।

आर्थिक और मानसिक शोषण का लगया आरोप

शीजान तुनिषा का मानसिक और आर्थिक शोषण करता था। शीजान की बहन फलकनाज, तुनिषा को दरगाह ले जाती थी। शीजान तुनिषा से मंहगे-मंहगे गिफ्ट मंगाता था।

यह लगाए गंभीर आरोप

तुनिषा मां ने प्रेस वार्ता में शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तुनिषा ने कहा था- शीजान ने उसका इस्तेमाल किया। शीजान से ब्रेकअप के बाद काफी परेशान रहती थी तुनिषा। सीरियल के सेट पर शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा था। शीजान की बहन तुनिषा को दरगाह ले जाती थी। मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाता था शीजान। शीजान की मां को सब बातें पता थीं, फिर भी वह कुछ नहीं कहती थीं। शीजान के घरवालों ने तुनिषा को ट्रैप करके रखा था।।

फिर बढ़ी हिरासत

30 दिसंबर को कोर्ट ने शीजान की कस्टडी को 1 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। शीजान की मां के प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद कोर्ट ने आगे की जांच के लिए शीजान की पुलिस कस्टडी को 1 दिन और बढ़ाने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *