पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, नए साल को देखते हुए प्रदेश में बढ़ाई गई सुरक्षा

चंडीगढ़: पंजाब में पाकिस्तान की नापाक साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब में गुरुवार को हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में कहा गया है कि पंजाब में मौजूद आतंकी, जिनका संबंध पाकिस्तान के आतंकी संगठन से है।

In another major success against trans-border smuggling networks, Counter Intel #Pathankot has arrested 2 smugglers and recovered 10 Kg Heroin along with 2 pistols, 4 magazines & 180 live cartridges. (1/2) pic.twitter.com/P5C5JfyIhk
DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) December 28, 2022

थानों को बना सकते हैं आतंकी निशाना

यह थाने को निशाना बना सकते हैं। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के इनपुट्स के मुताबिक, पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नए साल के मौके पर पंजाब के पुलिस थानों और सरकारी इमारतों को निशाना बना सकते हैं। आतंकियों का थाने पर आरपीजी से हमला करने का प्लान है। इसके लिए मोहाली के एक थाने की भी तलाश की जा चुकी है।

पंजाब पुलिस ने जारी किया अलर्ट

पंजाब पुलिस ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। स्लीपर सेल मॉड्यूल पंजाब भेजे गए हैं। बता दें कि मंगलवार को आतंकी लखबीर सिंह लांडा के एक सबमॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से आरपीजी बरामद किए गए थे।

रोपड़ में मिली थी हमले की धमकी

बता दें कि करीब 20 दिन पहले सनेटा चौकी पर हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर ने एसएसपी और एसएचओ के साथ बैठक करके थानों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही गश्त बढ़ाने के साथ ही नाकों पर भी सख्ती बढ़ाई गई थी।

41 जोनों में बांटा मोहाली

मोहाली को 41 जोनों में बांटकर प्रत्येक जोन में पीसीआर की गश्त 24 घंटे की जा रही है। पुलिस की इस योजना पर काम करते हुए बुधवार को बेड़े में 28 नई पीसीआर गाड़ियां शामिल की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *